Skip to main content

Blogger का Email Address (Log In ID) कैसे Change करें ?

क्या आप search engine पर यह खोज रहे हैं कि Blogger Blog का Gmail Address (Log In ID) कैसे change करें?

अगर हाँ, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। क्योंकि इस पोस्ट में आपको Blogger Gmail Address change करने की पूरी और सही जानकारी step-by-step मिलेगी।

अक्सर ऐसा होता है कि जब हम अपना पहला Blog बनाते हैं, तब बिना ज्यादा सोचे-समझे किसी भी Gmail ID से blog create कर लेते हैं। लेकिन बाद में जब blogging को seriously शुरू करते हैं, तब हमें महसूस होता है कि Blog के लिए अलग Gmail Address (Log In ID) होना चाहिए।


Blogger का Email Address (Log In ID) change कैसे करें 

अब नीचे Blogger Gmail Address change करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है। सभी steps को ध्यान से follow करें।

  • सबसे पहले अपने Blogger Dashboard में login करें।

  • अब Settings पर click करें और नीचे scroll करके Permission option पर जाएँ।

  • अब Invite more authors पर click करें।

  • जिस Gmail Address पर आप अपना blog move करना चाहते हैं, उस email ID को यहाँ enter करें और Invite करें।

  • अब उस Gmail ID के Inbox में जाएँ, जहाँ आपको Author Invitation mail मिलेगा।
  • Mail open करें और Accept Invitation पर click करें।

Invitation accept करने के बाद:

  • फिर से Blogger Dashboard > Settings > Permission में जाएँ
  • Blog admins and author पर click करें

अब जो page open होगा उसमें:

  • Drop-down arrow पर click करें
  • New added Gmail ID को Admin select करें
  • Save पर click करें

Congratulations.........अब आपके Blog का Email Address (Log In ID) successfully change हो चुका है।

अब आप अपने blog को पूरी तरह से new Gmail ID से manage कर सकते हैं।

वैसे तो Blogger Blog का Gmail Address change करना बहुत easy है, लेकिन यह भी समझना जरूरी है कि इसे change करने की जरूरत क्यों पड़ती है।

तो चलिए जानते हैं।

Blog का Email Address (Log In ID) change करने की जरूरत क्यों पड़ती है ?

जब हम नया blog बनाते हैं, तब हमें यह अंदाजा नहीं होता कि आगे चलकर यही Gmail ID सही रहेगी या नहीं। Blogging properly शुरू करने के बाद हमें लगता है कि:

  • Blog के लिए एक separate Gmail ID होनी चाहिए
  • एक ही Gmail ID पर अगर कई blogs होते हैं, तो उन्हें manage करना मुश्किल हो जाता है
  • कई बार पता चलता है कि Google Adsense Account सिर्फ original Gmail ID से ही बना होना चाहिए, fake या secondary ID से नहीं
  • आपने जिस Gmail ID से blog बनाया है, वह आप सबको already बता चुके हैं, और अब आप अपनी original Gmail Address public नहीं करना चाहते
  • आपने Adsense के लिए apply किया है लेकिन approval नहीं मिला, तो आप blog को किसी दूसरी Gmail ID में move करना चाहते हैं

इन सभी कारणों से Blogger Gmail Address (Log In ID) change करने की जरूरत पड़ती है।

अब आप समझ ही गए होंगे कि इसे change करना क्यों जरूरी हो सकता है।

दोस्तों, आपको यह जानकारी कैसी लगी? अगर इस process के दौरान आपको कोई भी problem आती है, तो comment जरूर करें। मैं आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करूँगा।

अगर आपको यह post helpful लगी हो, तो इसे Social Media पर जरूर share करें, ताकि दूसरों को भी इसका फायदा मिल सके।

Comments