जब हम अपने Blogger Blog की सभी पोस्ट 100% सही तरीके से किसी एक भाषा में लिखते हैं, तब हम अपने ब्लॉग पर Google Translate Widget जोड़कर दुनिया भर से विज़िटर पा सकते हैं।
क्योंकि Google Translate Widget की मदद से हमारा ब्लॉग दूसरी भाषाओं में आसानी से पढ़ा जा सकता है, जैसे – English, Hindi, Tamil, Urdu, Marathi या कोई भी अन्य भाषा।
इससे हमारे ब्लॉग पर Worldwide Visitors आते हैं और धीरे-धीरे Traffic Increase होता है।
आपको अपने Blogger Blog में Google Translate Widget तभी जोड़ना चाहिए, जब:
- आपके ब्लॉग की 75% से ज्यादा पोस्ट एक ही भाषा में लिखी गई हों
- कंटेंट साफ, सही और समझने में आसान हो
अगर ब्लॉग पर अलग-अलग भाषाओं में पोस्ट होंगी, तो Translate करने पर भाषा सही तरीके से समझ नहीं आएगी और विज़िटर को पढ़ने में परेशानी होगी।
Blogger Blog में Google Translate Widget लगाने के फायदे :
- दूसरे देशों से Visitors आ सकते हैं
- Blog Traffic Increase होता है
- Global Audience बनती है
- User Experience बेहतर होता है
- SEO में भी मदद मिलती है
इसीलिए आपको अपने Blogger Blog में Google Translate Widget ज़रूर जोड़ना चाहिए।
अब हम स्टेप-बाय-स्टेप जानेंगे कि Blogger Blog में Google Translate Widget कैसे जोड़ें।
- सबसे पहले अपने Blogger Dashboard में Login करें।
- अब Layout पर क्लिक करें, जिससे आप Blog Layout Page पर पहुँच जाएँ।
- उस जगह पर जाएँ जहाँ आप Google Translate Widget दिखाना चाहते हैं (Sidebar या Footer) अब वहाँ + Add a Gadget पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने सभी Gadgets की एक List खुलेगी। नीचे Scroll करने पर आपको Google Translate नाम का Gadget दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
- अब एक नया Page खुलेगा, जिसमें ये Options होंगे:
- Title: यहाँ लिखें – Google Translate
- Style:
- Vertical
- Horizontal
- Drop-Down Only
आप जो भी Style Select करेंगे, उसका Preview नीचे दिखाई देगा।
- अब Save बटन पर क्लिक करें।
- अंत में Save arrangement पर क्लिक करके Layout को Save कर दें।
- अब अपने Blogger Blog को Open करें और Page को Refresh करें।
- अगर सब सही से किया है, तो आपके ब्लॉग में Google Translate Widget दिखने लगेगा।
दोस्तों, इस Blogger Blog पर मैं Blogging से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी शेयर करता हूँ।
अगर इस पोस्ट में कोई जानकारी Miss हो गई हो, तो Comment करके ज़रूर बताइए।
और अगर आपको Blogger Blog से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए, तो मेरे सभी Posts ज़रूर पढ़ें।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे Share करना न भूलें 😊
Comments
Post a Comment