Skip to main content

Blogger Post के लिए Free Image Photo Download कहा से करे ? Best 5 Website

हर नए Blogger के मन में एक सवाल ज़रूर आता है कि Blog Post में जो Image लगाई जाती है, वह कहाँ से download करें, ताकि बाद में copyright problem न हो। यह बात बिल्कुल सही है कि अगर आप किसी भी random website या Google से image उठाकर अपने blog में use करते हैं, तो वह image copyright हो सकती है और इससे आपके blog को नुकसान भी हो सकता है।

इसीलिए जरूरी है कि आप हमेशा ऐसी Free Stock Image Website से ही image download करें, जहाँ से मिलने वाली images copyright free हों और उन्हें commercial use के लिए इस्तेमाल करने की पूरी अनुमति हो। इससे न तो आपके blog पर copyright strike आएगी और न ही Google AdSense से जुड़ी कोई दिक्कत होगी।

आज के समय में कई ऐसी websites मौजूद हैं जहाँ से आप बिना किसी डर के अपने Blog Post Image के लिए photo download कर सकते हैं। इन websites से डाउनलोड की गई images को आप अपने Blogger या WordPress blog पर आसानी से upload कर सकते हैं और इसके लिए आपको किसी तरह की permission लेने की जरूरत भी नहीं होती।

इस post में मैं आपको कुछ ऐसी Best Free Image Download Websites के बारे में बताने वाला हूँ, जहाँ से आप high quality images download करके अपने blog में use कर सकते हैं। इन सभी websites से image download करना पूरी तरह safe और legal है।

तो चलिए जानते हैं कि Blog Post ke liye Free Image kaha se download kare, और कौन-कौन सी websites नए और पुराने bloggers के लिए सबसे best हैं। इसके लिए नीचे दी गई websites पर आप जरूर visit करें और अपनी जरूरत के हिसाब से images download करें।

Blogger Post के लिए Free Image Photo Download कहा से करे ? Best 5 Website

1.) Pixabay

Pixabay एक बहुत ही popular free stock image website है, जहाँ से आप photos, illustrations, vectors, icons और videos बिल्कुल free डाउनलोड कर सकते हैं। Blogger और WordPress ब्लॉग के लिए यह सबसे safe platform माना जाता है।

Pixabay की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ मिलने वाली सभी images commercial use के लिए allowed होती हैं। मतलब आप इन images को अपने blog, YouTube thumbnail या social media post में बिना किसी डर के इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस website पर account बनाना optional है, लेकिन login करने पर आप high quality images आसानी से download कर सकते हैं। यहाँ Hindi ब्लॉग के लिए भी हर topic से जुड़ी images मिल जाती हैं।

Beginners के लिए Pixabay best है क्योंकि इसमें copyright या attribution की कोई tension नहीं होती।

2.) Pexels

Pexels एक modern और high-quality free stock photo website है। यहाँ आपको lifestyle, technology, business, mobile, blogging जैसे topics पर शानदार images मिलती हैं।

Pexels की images SEO friendly और visually attractive होती हैं, इसलिए blog post की quality improve होती है। यह Google ranking में भी मदद करता है क्योंकि user engagement बढ़ता है।

इस website की images भी commercial use के लिए free हैं और attribution देना जरूरी नहीं होता। Blogger blog के featured image के लिए Pexels बहुत अच्छा option है।

अगर आप clean और professional look चाहते हैं, तो Pexels आपके blog के लिए perfect है।

3.) Unsplash

Unsplash एक premium quality free photo platform है, जहाँ photographers अपनी high-resolution images free में share करते हैं। यहाँ की photos DSLR quality की होती हैं।

Unsplash से downloaded images travel, nature, business और creative blogs के लिए सबसे ज़्यादा use होती हैं। यह image आपके blog को professional बनाती है।

हालाँकि Unsplash की images size में बड़ी होती हैं, इसलिए Blogger में upload करने से पहले image compress करना जरूरी होता है, ताकि website slow न हो।

Commercial use allowed है, इसलिए आप इन images को बिना copyright डर के use कर सकते हैं।

4.)  Freepik

Freepik एक popular graphic resources website है, जहाँ से आप vectors, PSD files, illustrations, icons और images डाउनलोड कर सकते हैं।

Freepik का free version limited होता है और कई images के लिए attribution देना जरूरी होता है। इसलिए image use करने से पहले license ज़रूर check करें।

Blog thumbnail, banner और infographic बनाने के लिए Freepik बहुत useful है। Advanced design वाले bloggers के लिए यह best resource है।
अगर आप premium look चाहते हैं, तो Freepik एक powerful option है।

5.) Canva 

Canva एक online design tool है, जहाँ आप image download करने के साथ-साथ blog thumbnail, featured image और social media post भी बना सकते हैं।

Canva में हजारों free stock photos, templates और elements मिलते हैं। बिना design knowledge के भी आप professional image बना सकते हैं।

Blogger users के लिए Canva बहुत helpful है क्योंकि आप custom size image बनाकर directly blog में upload कर सकते हैं।

Canva beginners से लेकर professional bloggers तक सभी के लिए best tool है।

NOTE :

हेलो मेरे दोस्तों, इस पोस्ट में मैंने जिन-जिन website के बारे में जानकारी दी है, वे सभी free image प्रदान करती हैं। फिर भी मैं आपको सलाह दूँगा कि किसी भी image को download करने से पहले उसकी terms & conditions और privacy policy को एक बार ज़रूर पढ़ लें। ऐसा करने से आप भविष्य में होने वाली किसी भी copyright problem से बच सकते हैं। बिना शर्तें पढ़े image use करने पर कभी-कभी copyright issue आ सकता है, इसलिए सावधानी बहुत ज़रूरी है।

हेलो दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आपको मेरी यह पोस्ट पसंद आई होगी और इससे आपको blog post image से जुड़ी सही जानकारी मिली होगी। मैंने यह blog खास तौर पर सभी नए और पुराने blogger की मदद के लिए बनाया है, ताकि उन्हें blogging से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी एक ही जगह मिल सके।

अगर आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो, तो नीचे comments में अपनी राय ज़रूर लिखें। साथ ही थोड़ा-सा समय निकालकर इस पोस्ट को share भी करें, ताकि और भी bloggers तक यह जानकारी पहुँच सके।

और हाँ, अगर आपको blogging, SEO, Blogger या किसी भी blog-related topic से जुड़ा कोई सवाल है, तो बेझिझक comments में पूछें।
I help you… 😊

Comments