दोस्तों, कई बार हमें अपने ब्लॉग का Title And Description बदलने की ज़रूरत पड़ जाती है। जैसे कि हम जल्दबाज़ी में कोई ब्लॉग बना लेते हैं और बाद में महसूस होता है कि इसका Blog Title या Blog Description सही नहीं है। ऐसे में हम आसानी से अपने Blogger Blog का Title And Description बदल सकते हैं।
ब्लॉग का नाम ऐसा होना चाहिए जो:
- सभी को पसंद आए
- छोटा और याद रखने में आसान हो
- इतना आकर्षक हो कि पहली बार आने वाला विज़िटर भी नाम भूल न पाए
अगर आप अभी भी सही Blog Name को लेकर कन्फ्यूज़ हैं, तो थोड़ा आराम करें और फिर दोबारा सोचें। कई बार ज़्यादा दिमाग़ लगाने से अच्छा नाम नहीं मिल पाता।
यहाँ नीचे बताया गया है कि आप अपने Blogger Title And Description को कैसे बदल सकते हैं। अगर आप स्टेप बाय स्टेप फॉलो करेंगे, तो आसानी से बदलाव हो जाएगा।
- सबसे पहले अपने Blogger Account में Log In करें और Blogger Dashboard पर जाएँ।
- अब Settings पर क्लिक करें।
- Settings में जाकर Basic सेक्शन में Title पर क्लिक करें।
Change Blogger Blog Title
- Basic सेक्शन में सबसे ऊपर आपको Title लिखा हुआ दिखाई देगा
- उस पर क्लिक करके आप अपने Blogger Blog Title को बदल सकते हैं
- जैसे ही आप Title पर क्लिक करेंगे, एक पॉप-अप खुलेगा
- वहाँ अपना नया Blog Title लिखें
- उसके बाद Save पर क्लिक करें
जैसे मैंने अपने ब्लॉग का नाम GayuRex रखा है, वैसे ही आप भी अपने ब्लॉग का नया नाम सेट कर सकते हैं।
Change Blogger Blog Description
- Title के नीचे आपको Description का ऑप्शन मिलेगा
- वहाँ से आप अपने ब्लॉग की Blog Description बदल सकते हैं
- Description लिखने के बाद Save पर क्लिक करें
अब अपने ब्लॉग को Refresh करें।
आप देखेंगे कि आपके Blogger Blog Title And Description दोनों बदल चुके हैं।
दोस्तों, इस तरह आप कभी भी अपने Blogger Title And Description को आसानी से बदल सकते हैं। यह तरीका बिल्कुल आसान है और कोई भी Beginner इसे फॉलो कर सकता है।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो ज़रूर शेयर करें 😊
Comments
Post a Comment