Blogger Blog में Search Box Widget जोड़ना बहुत ही आसान है और इसे जोड़ना बेहद जरूरी भी है।
Search Box की मदद से कोई भी visitor आपके ब्लॉग पर मौजूद किसी भी post, article या content को आसानी से search कर सकता है।
जब आपके ब्लॉग में Search Box Widget होता है, तो visitor को मनचाही जानकारी ढूंढने में कोई परेशानी नहीं होती। इससे:
- Visitor आपके ब्लॉग पर ज्यादा समय तक रहता है
- User Experience बेहतर होता है
- Bounce Rate कम होती है
- और Traffic Increase होता है
अगर आपके ब्लॉग में Search Box नहीं है, तो visitor को पोस्ट ढूंढने में दिक्कत होती है और वह बिना पढ़े ही ब्लॉग छोड़ देता है। यही कारण है कि Search Box Widget हर Blogger Blog के लिए बहुत जरूरी होता है।
वैसे तो लगभग हर Blogger Theme में Search Box पहले से मौजूद होता है, लेकिन अगर आपकी Theme में यह widget नहीं है, तो घबराने की कोई बात नहीं है।
आज इस पोस्ट में हम जानेंगे —
नीचे दिए गए Step by Step तरीकों को follow करके आप आसानी से अपने Blogger Blog में Search Box Widget जोड़ सकते हैं।
- सबसे पहले अपने Blogger Account में login करें।
- Login करने के बाद Dashboard में जाएँ और फिर Layout पर click करें।
- अब जिस जगह आप Search Box Widget लगाना चाहते हैं (Sidebar / Header), वहाँ + Add a Gadget पर click करें।
- अब आपके सामने एक नई window खुलेगी। इसमें से Blog Search option पर click करें।
अब जो page खुलेगा उसमें:
- Show This Widget को enable करें
- आप चाहें तो Title में Search This Blog की जगह अपने Website Name या Search Here भी लिख सकते हैं
- अब Save बटन पर click करें। इसके बाद Layout Save करना न भूलें।
अब अपने Blogger Blog को refresh करें।
आप देखेंगे कि आपके ब्लॉग में Search Box Widget successfully add हो चुका है।
दोस्तों, इसी तरह आप अपने Blogger Blog में कोई भी Widget आसानी से add कर सकते हैं।
अगर आपको Blogger Blog, Blogging Tips, SEO, या Online Earning से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए, तो हमारे दूसरे पोस्ट जरूर पढ़ें।
Comments
Post a Comment